SINGRAULI NEWS: सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न अभियानो के कलेक्टर ने की समीक्षा
विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर जिले में अभियान को बनाए सफलः- शुक्ला
सिंगरौली कार्यालय
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानो के तैयारियो की कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने समीक्षा की। विदित हो कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के साथ साथ जिले में विभिन्न अभियान आयोजित किए जायेगे जिसमे आदि कर्मयोगी अभियान, सेवा पखवाड़ा, स्वाच्छता ही सेवा, आईगोट कर्मयोगी अभियान, स्वास्थ्य नारी शसक्त परिवार अभियान आदि शामिल है। इसी के साथ विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओ हेतु शिविरो का भी आयोजन किया जाना है। उक्त अभियानो के तैयारियो की समीक्षा करते हुयें कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर जिले में संचालित होने वाले सभी अभियानो को सफल बनाये।
कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तैयारियो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि जन सहभागीता के माध्यम से धार्मिक स्थलो, सर्वजनिक स्थलो सहित समस्त शासकीय कार्यालयो में श्रमदान गविधियो का आयोजन करे। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए विद्यालयो में स्वच्छता अभियान अंतर्गत निबंधन लेखन, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिताओ का आयोजन कराये। साथ ही बंच्चो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने साथ ही अपने माता पिता सहित परिवाजनो को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करे। उन्होने कहा कि अभियान के उतकृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया जायेगा।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अभियान के दौरान आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरो सहित दिव्यांगजन चिन्हकन शिविरो का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होने आगनवाड़ी केन्द्र एवं विद्यालयो में आने वाले दिव्यांग बच्चो को चिन्हत कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को शसक्त नारी स्वस्थ्य परिवार अभियान के दौरान सभी तैयारियो को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माईकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
