SINGRAULI NEWS: अवैध रुप से रेत का उत्खनन / परिवहन करने वाले वाहनों को जियावन पुलिस टीम ने किया जप्त
सिंगरौली कार्यालय
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह की टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ की कार्यवाही दिनांक 08.09.2025 को रात्रि में भ्रमण के दौरान एस.डी.ओ.पी. देवसर गायत्री तिवारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महान नदी से अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना जियावन पुलिस टीम को कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दो ट्रैक्टरों को मौके से जप्त किया गया एक नीले रंग का पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP66ZA5154) जिसमें अवैध रेत भरा हुआ पाया गया एवं दुसरा नीले रंग का चैंपियन फार्म ट्रैक ट्रैक्टर (बिना नंबर) जिसकी टाली में अवैध रेत लोड पाया गया। दोनों ही मामलों में ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। जप्त वाहनों के संबंध में थाना जियावन में अपराध क्रमांक 377/2025 एवं 378/2025 पंजीबद्ध कर धारा 303(2), 317(2) BNS एवं खान एवं खनिज अधिनियम 4/21 के अंतर्गत विवेचना में लिया है।उपरोक्त कार्यवाही मेें एसडीओपी देवसर की विशेष टीम थाना प्रभारी जियावन ज्ञानेनद्र सिंह, उप निरीक्षक वाई. एल. वर्मा, आरक्षक दिनेश कुमार बबलू यादव एवं डायल-100 की सराहनीय भूमिका रही।
