Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news: ज़िले की बेटी आयांशी विश्वकर्मा ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम में मध्यप्रदेश से किया टॉप जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित।

ऐ.आई.एस.एस.ई.ई की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 471 हासिल लाकर किया सिंगरौली का नाम रोशन।

 

सिंगरौली कार्यालय

आयांशी विश्वकर्मा पिता जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम में मध्यप्रदेश से टॉप कर सिंगरौली जिला का नाम पूरे देश में रोशन किया है । आयांशी विश्वकर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल विंध्यनगर की छात्रा ने ऐ.आई.एस.एस.ई.ई की परीक्षा में 300 में से 282 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 471 हासिल किया है।
आयांशी की कि इस उपलब्धि पर पर आज कलेक्टर  चंद्रशेखर शुक्ला ने अपने कार्यालय में छात्रा को शॉल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने आयांशी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि तुम्हारी इस उपलब्धि पर हम सब गौरवान्वित हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे ही मन लगाकर पढ़ाई करो और अपने लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त कर पूरे देश में अपने प्रदेश जिले माता-पिता का नाम रोशन करो।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *