करगहर थाना में आयोजित हुआ जनता दरबार।
करगहर(रोहतास)
जिला रोहतास कर करगहर थाना में शनिवार के दिन जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार मे आर ओ अनिल रंजन दुबे करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ए एस आइ बीके पांडेय व कर्मचारी राजेश पंडित मौजूद रहें। दरबार मे प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से फरियादी आए हुए थे। कुल मिलाकर तीन मामले को शार्ट आउट किया गया। पहला मामला पडवलिया निवासी अंबिका सिंह व अयोध्या सिंह के बीच भूमि विवाद का था दूसरा मामला सेमरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह तेंतारी राम बिहार सरकार भूमि में रास्ता का विवाद था जिसे मापी का दिशा निर्देश दिया गया। तीसरा मामला गोगहरा निवासी अनिरुद्ध सिंह रामकिशुन सिंह बहादुर सिंह अंबिका सिंह द्वारिका सिंह पिता रामचंद्र सिंह का मामला था दोनों पक्ष की मौजूदगी में थानाध्यक्ष विजय कुमार व आर ओ अनिल रंजन दुबे द्वारा तीनों मामले मे फरियादियों को समझा बूझाकर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।