ग्राम फुली में पूर्व रंजिस में हुआ मारपीट कोचस थाना में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज।
कोचस/रोहतास
जिला रोहतास के कोचस थाना अंतर्गत ग्राम फुली में पूर्व रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है एक पक्ष के राजनाथ साह पिता राम कृत शाह ग्राम फुली ने कुल सात लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कराई है जिसमें मारपीट का आरोप लगाया गया है जबकि दूसरे पक्ष के हरे राय निवासी फुली ने अपने दूसरे प्रतिद्वंद्वी पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है मामले की जानकारी कोचस थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने दी उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा मिले आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है मामले की गहनता से जांच के लिए थाने के पदाधिकारी कर रहें है।
