Sun. Jun 21st, 2026

SINGRAULI NEWS: योग करें, निरोग रहें माड़ा के मनोरम इको पार्क में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

सिंगरौली  मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम का वृहद, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इको पार्क, माड़ा की सुरम्य पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच आयोजित हुआ जो कि पर्यटकों की पहली पसंद है ।

यहाँ प्रकृति की गोद में हजारों की संख्या में उमड़े नागरिकों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास कर पूरी दुनिया को स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त जीवन जीने का सशक्त संदेश दिया। सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा माड़ा इको पार्क परिसर “योग करें, निरोग रहें” और “वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग” के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस गरिमामय और भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम , सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर बैनल और पुलिस अधीक्षक  सियाज़ के एम , नगर निगम अध्यक्ष  देवेश पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, सीईओ जिला पंचायत जगदीश गोमे, एसडीएम माडा नंदन तिवारी सहित सिंगरौली योग फाउंडेशन के सदस्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *