SINGRAULI NEWS: बरका पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महरैल चौराहा पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुआ मौत।
जिला सिंगरौली में खदान से लेकर रोड तक थमने के नाम नहीं ले रहा है मौत का सिलसिला।
जिला सिंगरौली के बरका चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज शाम घटना घटी जिसमें एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी क्षेत्र महरैल चौराहा पर मोटरसाइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक का नाम बृजभान जोगी पिता सुदामा जोगी निवासी पिपरी उम्र 48 वर्ष बताया जा रहा है जो की कहीं मोटरसाइकिल से जा रहा था की घटना घटित हो गई घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया जिसे आवागमन बाधित हुआ सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को समझाइस देकर स्थिति को शांत करने के प्रयास किया काफी मशक्कत के बाद 9 घंटे के उपरांत यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में गिट्टी कोयला और खनिज परिवहन में लगे भारी वाहन अक्सर तेज गति से दौड़ते हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं प्रशासन से ऐसे वाहनों के नियमित जांच गति नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित वाहन और चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
