SINGRAULI NEWS: जिले के बैढ़न न्यायालय परिसर में सरहंगों ने वकीलों के साथ की गाली गलौज हुआ FIR दर्ज।
जिला सिंगरौली के न्यायालय परिसर बैढन में सरहंगों ने घुसकर वकीलों के साथ है गाली गलौज सहित धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया जानकारी के अनुसार कल 30-35 लोग झुंड बनाकर सीधे न्यायालय परिसर में घुसे और वहां पर बैठे वकीलों के साथ गली-गली करते हुए धक्का मुक्की करने लगे जिससे न्यायालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजेंद्र देव् पांडेय ने गंभीरता से लेते हुए हेमंत वर्मा लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराई इस मामले में थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार ने बताया कि हेमंत वर्मा और लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिन जिला न्यायालय परिसर में विवाद करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसको पुलिस से गहनता से जांच कर सरहंग आरोपियों को पहचान करने में लगी हुई है।
