Mon. May 25th, 2026

केऔसुब के अधिकारी जय प्रकाश अजाद AIG /ADM बल मुख्यालय दिल्ली के द्वारा स्वरचित पुस्तक का महानिदेशक, केऔसुब द्वारा ‘होगी जय… हे पुरुषोत्तम नवीन!’ पुस्तक का हुआ विमोचन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सहायक महानिरीक्षक(प्रशासन)  जय प्रकाश आजाद द्वारा रचित प्रेरणादायक पुस्तक ‘होगी जय… हे पुरुषोत्तम नवीन!’ का आज बल मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिदेशक, केऔसुब प्रवीर रंजन द्वारा विमोचन किया गया।

यह पुस्तक राम के बहाने हर व्यक्ति के अंदर मौजूद संभावनाओं की तलाश करती है, उसके अदम्य साहस एवं कभी भी हार न मानने के जज्बे से आपका परिचय कराती है। हर व्यक्ति के अंदर ही मौजूद राम की तलाश करती है। पुस्तक व्यक्ति को भीड़ से निकालकर एक व्यक्ति के रूप में स्थापित करती है और फिर व्यक्तित्व बनाने के मार्ग पर ले जाती है। पुस्तक इस सत्य पर प्रकाश डालती है कि आप ईश्‍वर की अप्रतिम रचना है, आपके जैसाm व्‍यक्ति ईश्‍वर ने न पहले बनाया है और न आगे बनाने वाला है। ईश्‍वर ने हम सभी को विशेष बनाया है, योग्‍य बनाया है और संभावनाओं से युक्‍त बनाया है। यह पुस्तक हर व्‍यक्ति और उसके अंदर मौजूद संभावनाओं को उसकी असफलताओं और सफलताओं को देखने का एक अलग नजरिया प्रस्तुत करती है।
पुस्तक का मूल संदेश:
“सफलता पर किसी वर्ग विशlष का अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। कोई भी व्यक्ति कर्म के आधार पर किसी से भी आगे निकल सकता है।”
केऔसुब अपने अधिकारियों व कार्मिकों के बौद्धिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *