Tue. Apr 28th, 2026

SINGRAULI NEWS:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स एवं जिला पोषण समिति की बैठक हुआ आयोजित

सामुदायिक चिकित्सा केन्द्रों में टीकाकरण हेतु अलग से काउटर स्थापित कर नियमिति टीकाकरण सेसन करे आयोजित – बैनल

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टीकाकरण टास्क फोर्स एवं जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि मिजेल्स रूबेला टीकाकरण प्रभावी क्रियान्वन हेतु निगरानी रखे। एवं नियमिति रूप से सैम्पल कलेक्शन किया जाना सुनिश्चित करें। सभी पोटेशियल जीरो डोजर को चिन्हित कर उनका शत प्रतिशत टीकाकरण करायें।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण हेतु सेसन प्लान तैयार कर नियमिति रूप से सीएचसी तथा पीएचसी में टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रमों में टीकाकरण के लाभ एवं बचे हुयें टीकाकरण किए जाने के संबंध में बच्चो के अभिभावको को जागरूक करे। उन्होने सीएमएचओ को निर्देश दिए दूरस्थ स्थलो में किए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम का बीएमओ सहित स्वयं भी निरीक्षण करें साथ ही सेक्टर स्तर पर इन कार्यो की समीक्षा भी करते रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएचसी को केन्द्रीत करते हुयें टीकाकरण के नियमिति सेसन आयोजित करने की आवश्यकता है। प्रेत्यक सीएचसी सेंटर में टीकाकरण हेतु अलग से काउंटर स्थापित कर नियमित रूप से टीकाकरण का कार्य संचालित करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में शहरी क्षेत्र की आगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी शामिल करे। कलेक्टर ने एचपीव्ही टीकाकरण की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सेक्टरवार व्यवस्थित आकाड़ा एकात्रित कर टीकाकरण में पिछ़डे़ ग्रामों को चिन्हित करे इन ग्रामों में आगनवाड़ी एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से आईईसी गतिविधियों को माध्यम से आम जन को टीकाकरण के फायदे से अवगत कराते हुयें टीकाकरण करायें जाने हेतु प्रेरित करें।
कलेक्टर ने जिला पोषण समिति की समीक्षा करते हुयें महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पोषण टेकर एवं सम्पर्क एप पर आधार सत्यापन आभा आईडी निर्माण, मोबाईल सत्यापन का कार्य पूर्ण करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगनवाड़ी केन्द्रो पर शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करे और गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार का नियमिति रूप से वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे। अति कुपोषित और गंभीर बिमार बच्चो को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर एनआरसी में भर्ती करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगानवाड़ी केन्द्रो की नियमिति रूप से जांच करे साथ ही टेक होम राशन का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डा. कल्पना रवि, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, डीपीएम सुधाशु मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. पंकज सिंह, उपसंचालक शिक्षा विभाग कविता त्रिपाठी, डब्ल्यूएचओ संस्था के प्रतिनिधि शिखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *