Sat. Apr 11th, 2026

SINGRAULI NEWS : मोरवा के वार्ड क्रमांक 04 में छोटा हाथी ने डेढ़ वर्षीय मासूम पर चढ़ा हुआ मौत,आरोपी ड्राइवर पर मामला हुआ पंजीबध्द

 

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी बृहस्पति भुजवा (उम्र 28 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 04 ने थाना मोरवा में शिकायत दर्ज कराई कि 10 अप्रैल 2026 को उनके पड़ोसी मोतीलाल भुजवा बाजार जाने की तैयारी कर रहे थे और सामान लोड किया जा रहा था।

इसी दौरान रमेश कुमार गुप्ता के वाहन (छोटा हाथी, क्रमांक UP 64 H5213) को चालक पारस कुमार गुप्ता निवासी भगत सिंह कॉलोनी द्वारा लाया गया जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए अचानक बैक किया जिससे वहां खेल रही करीब 1 वर्ष 6 माह की बच्ची ज्योति उसकी चपेट में आ गई हादसे में बच्ची को गंभीर चोटें आईं परिजनों द्वारा तत्काल उसे एनसीएल अस्पताल सिंगरौली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है घटना के अगले दिन 11 अप्रैल 2026 को थाना मोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *