SONBHDRA NEWS:100 शाल के बुजुर्ग भी जमीन के समस्या लेकर पहुंचा थानदिवस में।
थाना दिवस में सुनवाई करते राजस्व विभाग के टीम के साथ थानाध्यक्ष अनपरा।
अनपरा सोनभद्र।
थाना परिसर में आयोजित थानादिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, कब्जा और अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रस्तुत कीं।
थानाध्यक्ष ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है।
जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि जटिल मामलों के लिए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस स्टाफ एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर कानूनगो सुरेश पाण्डेय, सत्य प्रकाश दुबे,लेखपाल विनोद सिंह,राकेश वैश्य, वर्षा वर्मा, महिला कांस्टेबल फूलमती यादव आदि लोग मौजूद रहे।
