SINGRAULI NEWS : कलेक्टर की पहल से उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में 10-इंच के दो प्रोफेशनल टेलीस्कोप स्थापित
उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय में आधुनिक टेलीस्कोप से विज्ञान शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
शीघ्र ही चितरंगी एवं देवसर विकास खण्ड के मॉडल विद्यालयो में भी टेलीस्कोप कराये जायेगे स्थापित
अडानी सीएसआर के सहयोग एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान तकनीकी परामर्श तथा मार्गदर्शन से होगा उपलब्ध
राज्यमंत्री की उपस्थिति में टेलीस्कोप का हुआ शुभारंभ
सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के पहल से सिंगरौली के सितारे दूरबीन द्वारा देखेगे चॉद तारे उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में छात्रों को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने के लिए 10-इंच प्रोफेशनल टेलीस्कोप स्थापित किया गया है। कलेक्टर गौरव बैनल के प्रयासों से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव देना और उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ाना है। टेलीस्कोप के माध्यम से अब छात्रो को आकाश को नज़दीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा आईआईएसईआर संस्था द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में यहां स्थापित किया गया जीएसओ 10-इंच प्रोफेशनल डोबसनियन टेलीस्कोप खगोल विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अडानी सीएसआर के सहयोग एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान तकनीकी परामर्श से मार्गदर्शन से विद्यालय में स्थापित इस टेलीस्कोप का दो वर्ष तक रखरखाव भी भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा किया जायेगा।
यह टेलीस्कोप विशेष रूप से उन खगोल प्रेमियों और छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सरल तरीके से अंतरिक्ष का प्रत्यक्ष अवलोकन करना चाहते हैं। इसमें 250 मिमी का पैराबोलिक दर्पण लगा है, जो उच्च-कंट्रास्ट और स्पष्ट दृश्य प्रदान करता है।इस टेलीस्कोप की मदद से छात्र चंद्रमा के ऊबड़-खाबड़ गड्ढों, शनि के स्पष्ट वलयों, बृहस्पति की घुमावदार पट्टियों के साथ-साथ ओरियन नेबुला और प्लीएड्स जैसे गहरे आकाशीय पिंडों को भी आसानी से देख सकेगे। इस नवाचार का सबसे सुखद पहलू यह है कि छात्रो को अब विज्ञान की वास्तविक उपयोगिता से अवगत कराया जाएगा है। शिक्षक अब कक्षा में थ्योरी पढ़ाने के बाद बच्चों को तारों के मंडल की पहचान करा सकेगे। कलेक्टर की पहल से शीघ्र ही चितरंगी एवं देवसर विकास खण्ड के मॉडल विद्यालयो में भी टेलीस्कोप स्थापित कराया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि टेलीस्कोप संचालन हेतु नियुक्त किए गए फिजिक्स एवं मैथ के शिक्षको का आईआईएसईआर संस्थान द्वारा भोपाल में निर्धारित समय पर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इन शिक्षको द्वारा बच्चो का प्रैटिकल लिया जायेगा कि वे क्या सीख रहे और भविष्य में क्या करना चाहते है।
उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न एवं कन्या विद्यालय में आधुनिक टेलीस्कोप स्थापना का शुभारंभ कार्यक्रम राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह के गरिमामय उपस्थित एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे के विशिष्ट उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, उपसंचालक शिक्षा विभाग कविता त्रिपाठी सहित विद्यालय के प्रचार्य एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
