Thu. Apr 9th, 2026

SINGRAULI NEWS : एनसीएल झींगुरदा सिक्योरिटी के सहयोग से मोरवा पुलिस ने चोरी का कोयला लोड एक पिकअप पकड़ा,कोयला चोर मौके से हुए फरार

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल के झींगुरदा परियोजना क्षेत्र सहित आसपास से हो रहे कोयला चोरी को NCL के सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए कोयला चोरी के लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ा फरियादी एनसीएल के सुरक्षा निरीक्षक सुनील सिंह ने थाना मोरवा में शिकायत दर्ज कराई की बीती रात करीब 11:00 बजे नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 AT 4534 झींगुरदा परियोजना क्षेत्र में खड़ा करके कोयला लोड किया जा रहा था पेट्रोलीग के टीम को देखते ही कोयला चोर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के तरफ भाग निकले मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने आरोपियों की तलाश की लेकिन आरोपी रफू चक्कर हो गए घटना के सूचना डायल 112 पर दी गई जिसके बाद मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जप्त कर मोरवा थाना ले आई पिकअप में करीब 2 टन कोयला लोड बताया जा रहा है जिसका कीमत लगभग 6000 से अधिक है मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(5) के तहत प्रकार दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *