Wed. Mar 25th, 2026

SINGRAULI NEWS : जल गंगा संवर्धन अभियान तहत नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम बुढाडोल में किया गया वृक्षपूजन

सिंगरौली विकासखंड चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुढाडोल में सोमवार को मप्र जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के निर्देशन में नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा जल संवर्धन अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम नौगई पिपरहवा टोला में फलदार आम का पौधा रोपित कर विधिवत वृक्षपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जगभान सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वृक्षपूजन संपन्न कराया गया। उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही गांव में स्थित स्टॉप डैम की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सचिव रजनीश साहू, परामर्शदाता राधा यादव, राजकुमार सिंह, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, सचिव रामप्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लिया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *