SINGRAULI NEWS:एनसीएल में चोरी का नए-नए हो रहा है खुलासा 16 ड्रम चोरी का (BURNT) ऑयल पकड़ाया।
NCL में अभी तक तो कोयला कबाड़ डीजल के साथ-साथ ओवर एस्टीमेट टेंडर में लीपा पोती का ही अवैध कार्य होता था अब तो मशीनों का जला (BURNT) ऑयल भी होने लगा चोरी।
सूत्रों के अनुसार अगर बारीकी से इस मामले की जांच की जाए तो इसमें NCL कर्मीयों का भी भूमिका संदिग्ध है NCL कर्मी के बिना खदान से अवैध कोई कार्य नहीं हो सकता हर अवैध कार्य में इनकी भूमिका होती है।
NCL के खदान में अक्सर बगैर टैक्सी परमिट के चल रही है गाड़ियां यही नहीं झंडा लगाकर एनसीएल लिखकर माफिया एनसीएल खदान में सिक्योरिटी के मिली भगत से धड़ल्ले से कर रहे हैं चोरी NCL के अधिकारी सिक्योरिटी सभी जानते हुए बने हुए हैं अनजान
जिला सिंगरौली के एनसीएल जयंत पुलिस द्वारा मुखबिर के सूचना पर कार्यवाही करते हुए फील्ड वर्कशॉप जयंत से अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे जले हुए तेल (BURNT) ऑयल से भरे 16 ड्रम सहित एक ट्रक को जप्त किया पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के सतत निगरानी में थाना प्रभारी विंध्य नगर अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार के पुलिस टीम द्वारा फील्ड वर्कशॉप जयंत से पर किया गया अवैध रूप से बिक्री करने हेतु रखा 16 नग ड्रम में भरा हुआ तेल (BURNT) सहित ट्रक को जप्त किया गया जानकारी के अनुसार फरियादी रामसिंह पटेल पिता अमर सिंह पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी मकान नंबर 1878 / 1780 शिवनगर रीवा कॉलोनी रामपुर जबलपुर मध्य प्रदेश हाल किराए के मकान सरसावाहलाल जयंत थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि दिनांक 21 3.26 को करीब 2:00 बजे फील्ड वर्कशॉप है से वाहन क्रमांक एमपी 66 G 2268 से चालक अनिल कुमार वैश्य द्वारा 16 नग में भरा हुआ जला हुआ तेल (BURNT) लोड कर बेस वर्कशॉप लेकर जाना था जो बेस वर्कशॉप ना ले जाकर अन्य तक कहीं ले जाकर बिक्री कर दिया जिस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/ 16 धारा 316(2) 316 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया इस दौरान 16 नग ड्रम से भरा हुआ तेल वाहन एमपी 66 G 2268 कुल कीमत 11 लाख 28 हजार को CMPDI के पास से जप्त कर सुरक्षार्त जयंत चौकी में खड़ा कराया गया उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विंध्य नगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार सहायक उप निरीक्षक जिवेद्र मिश्रा प्रधान आरक्षक सुबोध तोमर धीरेंद्र अहिरवार सिरदे लाल उईके आरक्षक प्रकाश सिंह प्रदीप राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
