SINGRAULI NEWS : मोरवा थाना क्षेत्र के बिजुल नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बिजुल नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामनरेश प्रजापति के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार रामनरेश प्रजापति पिछले 6 तारीख से लापता थे। उनकी गाड़ी उसी समय से नदी के पास खड़ी मिली थी, जिसके बाद से परिजन और स्थानीय लोग के साथ NDRF के टीम उनकी तलाश कर रहे थे। आज शाम को बिजुल नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान रामनरेश प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
