SINGRAULI NEWS : युवा नेता लाल बाबू के अगुवाई में सिंगरौली में 46वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का होगा आयोजन
युवा नेता लालबाबू बैस को मिली बड़ी जिम्मेदारी समर्थकों में हर्ष
जिला सिंगरौली में 46वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप वर्ष 2026 का आयोजन 19, 20 एवं 21 फरवरी को सिंगरौली में किया जाना सुनिश्चित हुआ इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर दिनांक 23 जनवरी को कोर टीम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता के संचालन एवं व्यवस्थाओं हेतु टीम गठन किया गया। बैठक में जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष बद्रीनारायण वैश्य आयोजन समिति अध्यक्ष लाल बाबू वैश्य, संघ सचिव राजेंद्र प्रसाद , सीआईएल कप्तान संतोष वैश्य, पूर्व सीआईएल कप्तान पंकज वैश्य, संघ कोषाध्यक्ष अनिल वैश्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा संघ के पदाधिकारी लाल बहादुर सिंह, अरुण सिंह, बाबूराम वैश्य, पार्षद वार्ड क्रमांक 19 आशीष वैश्य, अरुण बैस,राम मिलन वैश्य,विमलेश बैस,विनय वैश्य सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रतियोगिता को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया
