SASARAM NEWS : श्री श्री 1008 श्री रामचरितमानस 52 गांवा महायज्ञ द्वितीय चरण का 12 वॉ महायज्ञ के भव्य रूप से निकला जलभरी यात्रा।
जिला रोहतास के प्रखंड करगहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसडीहा के ग्राम मनियारी में श्री श्री 1008 श्री रामचरितमानस 52 गांवा महायज्ञ द्वितीय चरण का 12 वॉ महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकली गई बक्सर से गंगाजल लेकर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे कांवरियों को गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया कलश यात्रा में हाथी घोड़े ऊंट के अलावा भगवान श्री राम जानकी एवं लखन लाल की झांकियां निकाली गई हजारों की संख्या में नर नारियों द्वारा हर हर महादेव ओम जय श्री राम के नारे का जय घोष किया जा रहा था कलश यात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे अपार भीड़ मिली सासाराम चौसा पथ पर गाड़ियां जाम में फंसी रही किसी तरह की कोई घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था किया गया था यज्ञ समिति के अध्यक्ष नागेश्वर तिवारी उर्फ भोला तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी से 1 फरवरी तक यज्ञ चलेगा प्रवचन के बाद रात्रि में 8:00 बजे तक रामलीला का आयोजन भी होगा वही यज्ञ समिति के सचिव विनोद तिवारी ने बताया कि यज्ञ में जाने-माने प्रवचन करता श्री जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी गोविंदाचार्य जी महाराज पंडित वीरेंद्र तिवारी व्यास राम कथा वाचिका मारली आनंदी जी के अलावा कई विद्वान पधार रहे हैं कलश यात्रा में प्रखंड क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि समाजसेवी व्यापारी सहित ग्रामीण नंदेश्वर तिवारी पिंटू तिवारी शशि भूषण तिवारी रवि भूषण तिवारी राजेंद्र तिवारी वार्ड सदस्य जितेंद्र राम डब्लू तिवारी संजय तिवारी कमलेश तिवारी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
