Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS:शहर के पार्को एवं प्रमुख चौराहों की सौद्रयीकरण का जिम्मा औद्योगिक कंपनियों को सौप जाएगा: जिला कलेक्टर

स्वच्छ भारत मिशन के समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा

सिंगरौली कार्यालय

जिला सिंगरौली के शहर की सफाई व्यवस्था और स्वच्छता अभियान के प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर गौरव वैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई बैठक में निगम आयुक्त सविता प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी 02 के तहत चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम का प्रदर्शन संतोषजनक है लेकिन अपशिष्ट प्रबंधन सफाई और शहर के सौंदरीकरण के कई क्षेत्र में अभी भी सुधार की आवश्यकता है उन्होंने अनुबंधित एजेंसियों के कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए की सभी एजेंसियां अपने निर्धारित कार्यों के पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए और उनके कार्यों के प्रगति 07 दिन के भीतर जमीनी स्तर पर दिखे इसके साथ ही कार्यों की निमित्त रिपोर्टिंग एम आई एस पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए कलेक्टर ने कहा कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था में लगातार शिकायतें मिल रही है सिटाडील एजेंसी वार्डों में कचरा वाहन समय पर भेज कर कचरा उठाने का कार्य सुनिश्चित करें साथ ही अभियान का प्रचार प्रसार के लिए होटल एसोसिएशन व्यापारी संगठन एनजीओ छात्र-छात्राओं और औद्योगिक संस्थानों को अभियान में शामिल किया जाए जिला कलेक्टर ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रवधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने मेडिकल बेस्ट प्रबंधन की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने और सार्वजनिक सामुदायिक शौचायलयों की नियमित सफाई और समय पर खुलने की निगरानी के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख चौराहो मूड़वानी डेम जैसे पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण का जिम्मा जिले के औद्योगिक कंपनियों को सौपा जाएगा। बैठक में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय उपाआयुक्त आर पी वैश्य स्वास्थ्य अधिकारी बीएल चतुर्वेदी सहायक आयुक्त ज्योति सिंह रूपाली द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारी और एजेंसियों के निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जनता में जनता मे जागरूकता लाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *