Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS :70 वर्षीय वृद्ध महिला के हत्या का 24 घंटे में मोरवा पुलिस ने किया खुलासा

पेंशन के पैसे में लालच में देवरानी ने कि जेठानी कि हत्या।

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के बड़गड़ में 70 वर्षीय वृद्ध महिला के पेंशन के पैसे के लालच में देवरानी ने जेठानी के की हत्या जिसका 24 घंटे के अंदर मोरवा पुलिस ने किया खुलासा। जानकारी के अनुसार पप्पू साहू पिता अनंते साहू उम्र 35 वर्ष नें दिनांक 14/12/ 25 को 4:30 बजे मोरवा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मैं ग्राम बड़गड़ थाना मोरवा का रहने वाला हूं मेरे पिताजी चार भाई हैं सभी अलग-अलग रहते हैं मेरी मां महुरी देवी साहू उम्र 70 वर्ष जिसे करीब 10 वर्ष से वृद्धा पेंशन 600 रूपये मिलता है मेरी चाची सुगिया देवी साहू पति कन्हैयालाल साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बड़गड़ जो मेरे माँ से हर समय पैसा मांगती थी जो की आज दिनांक के 14/12/2025 को शाम करीब 4:30 बजे चाची सुगिया देवी साहू मेरी मां को बुलाकर अपने घर ले गई करीब शाम 6:30 बजे मेरा भांजा मुकेश साहू मुझे बताया की नानी महुरी देवी साहू को छोटकी नानी सुगिया देवी साहू अपने घर में बड़की नानी को पेंशन के पैसे ना देने के बात को लेकर लोहे के टागी और केसिया की गठीली लकड़ी से मारपीट की है जिसे शरीर में कई जगह खून निकला है जिनकी मृत्यु हो गई है। तब मैं जाकर राजकुमार साहू को लेकर सुगिया देवी साहू के घर पहुंचा तो देखा कि मेरी मां की लाश सुगिया देवी साहू के घर के आंगन में पड़ी थी जिसके माथे के दाहिने आंख के नीचे बाय कान के अंदर से खून निकल रहा था दाहिने पैर के घुटने के नीचे लारवा और बाएं पैर के घुटने के नीचे चोट है जिस पर मोरवा थाना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना में एचपी तिवारी संतोष सिंह चंदेल प्रवीण सिंह मरावी अर्जुन सिंह महिला आरक्षक के मुरली सिंह सउदिया ने विवेचना में पाया कि वृद्धि महिला की हत्या देवरानी ने की है जिस पर 302 का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *