SINGRAULI NEWS : NCL जयंत परियोजना के ब्लास्टिंग से वार्ड क्रमांक 09 के मकान का छज्जा गिरा लोग बचे बाल बाल।
NCL CMD से लेकर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि तीव्र ब्लास्टिंग पर है मौन
NCL के मानक के बिपरीत तिब्र ब्लास्टिंग से सिंगरौली वासियों को जीना हुआ मुहाल
NCL के तीव्र ब्लास्टिंग से कभी भी सिंगरौली में हो सकता है बड़ा हादसा,उसका कौन होगा जिम्मेदार
एनसीएल से 10 नंबर वार्ड में पूर्व हुए विस्थापितों का खदान में फंसे हुए मकान का भी ब्लास्टिंग से स्थिति हो गई जर्जर लेकिन उनको हटाने का कोई इंतजाम ना तो NCL के द्वारा किया जा रहा नहीं जिला प्रशासन के द्वारा।
जिला सिंगरौली के एनसीएल जयंत परियोजना के विस्थापितों को जीना हो गया है मुश्किल ब्लास्टिंग से आए दिन वार्ड क्रमांक 09 और वार्ड क्रमांक 10 क्रमांक 08 के साथ-साथ 10 नंबर के पूर्व में हुए विस्थापित और खदान में फंसे हुए मकान का हो रहा है नुकसान किसी न किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा लेकिन ना तो NCL के सीएमडी ध्यान दे रहे हैं न हीं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी आखिरकार किसके सह पर इस तरह से मोरवा के शहर के चारों तरफ है किया जा रहा है तीब्र ब्लास्टिंग यही नहीं NCL जयंत और दूधीचूहा परियोजना के किनारे रहने वाले रहवासियों के किचेन घरों में घुस रहा है खदान का डस्ट जिसे आम जनमानस नए-नए बीमारियों से हो रहे हैं ग्रसित छाजा टूटने का ताजा मामला है आदर्श गंगा स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 09 आशुतोष कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ बंटी के मकान का छज्जा गिरा गनीमत रहा किसी की चोट नहीं लगी लोग बाल बाल बचे
