Thu. Feb 5th, 2026

SONBHDRA NEWS: के दुद्धी अंतर्गत निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने दी कार्रवाई का आश्वासन तब मामला हुआ शांत

संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता 

सोनभद्र जिले के दुद्धी कस्बे में एक निजी अस्पताल में बुधवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामला सोनभद्र के बभनी निवासी सोनी देवी (23) पत्नी नीरज की तबीयत खराब होने पर मंगलवार रात दुद्धी के रामनगर स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

देर रात चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत की पुष्टि हुई। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टरों ने एक छोटा ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर बनी रही।

स्थिति बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एक निजी अस्पताल से ऑक्सीजन लेते समय सोनी देवी की मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहां डॉ. विनोद कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतका के शव को लेकर देव हॉस्पिटल पहुंच गये और जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *