Mon. Mar 23rd, 2026

SONBHDRA NEWS : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

(सोनभद्र बिजपुर)

संवाददाता संतोष कुमार गुप्ता

कल देर रात आश्रम मोड़ दुद्धी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 10 बजे की है जब तीन युवक  राम कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्व. लालू निवासी गोविंदपुर, हिमांशु (लगभग 18 वर्ष) पुत्र अमरनाथ निवासी सतगरिया मनबसा, तथा सुनील पुत्र गौरी निवासी गोविंदपुर बाइक से आश्रम मोड़ की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे।रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।सुबह टहलने निकले लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल को एंबुलेंस से सीएचसी म्योरपुर भेजा गया।घटना स्थल आश्रम मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, इस हादसे की बड़ी वजह तेज रफ्तार व ओवरलोड राखड़ लदे ट्रकों की आवाजाही बताई जा रही है, जिनके कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *