Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news : एनसीएल के द्वारा विस्थापन में दोहरे मापदंड के विरोध में मौन जूलूस 1 अगस्त को मुॅह पर काली पट्टी बांध एनसीएल प्रबंधन को सौंपेंगे ज्ञापन।

सिंगरौली कार्यालय
सिंगरौली विस्थापित संघर्ष समिति के संरक्षक अमित कुमार तिवारी ने बताया कि एनसीएल के दोहरे मापदंड के खिलाफ कल एक अगस्त को मौन जूलूस निकालकर एनसीएल मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा एनसीएल जयंत व दुधीचुआ खदाने के विस्तार के लिए सिंगरौली जिले के मोरवा का विस्थापन करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण पर है। इस दरम्यान एनसीएल दोहरे मापदंड अपना रहा है जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। एनसीएल के इसी मनमाने रवैये के खिलाफ़ 1 अगस्त को एक मौन जुलूस निकाल कर एनसीएल की तानाशाही के खिलाफ़ विरोध दर्ज करने का मन मोरवा के आम आवाम ने बनाया है। उन्होने बताया कि मोरवा बाज़ार गंगोत्री होटल के समीप से मुँह पर काली पट्टी बाँधकर स्थानीय लोग एनसीएल मुख्यालय पहुंचकर उनके पक्षपात पूर्ण रवैये के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे। इस दरम्यान अन्य पीड़ित आवाम तख्ती लिए हुए पैदल चलेगी। उन्होंने मोरवा की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर एनसीएल के विरुद्ध अपना विरोध दर्ज कराने की अपील भी की है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *