Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news : “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री, छात्रावास, धार्मिक स्थल, कारखानों में चला विशेष जनजागरूकता अभियान।

सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार चल रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रमों को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर सिंगरौली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रदेशव्यापी अभियान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के पर्यवेक्षण में तथा एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।

थाना विंध्यनगर द्वारा आज विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए

सेमरा बाबा मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर, सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।

थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों सहित पुरुषों व महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

एनटीपीसी लेबर गेट पर श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई।

एनटीपीसी पावर प्लांट स्थित CISF कार्यालय एवं अग्निशमन यूनिट में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

हर स्थान पर हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश सशक्त रूप से दिया गया

थाना बैढ़न- जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास बैढ़न एवं में छात्रों के बीच उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक शिवम सिंह और आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई।

चौकी खुटार – ग्राम गहिलरा में नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए एवं ‘नशे को कहें ना’ पोस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए।

चौकी निवास: जनजाति बालक छात्रावास में बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर शपथ दिलाई गई।

थाना चितरंगी: CM RISE स्कूल में श्रमिक, कर्मचारी एवं निर्माण कार्य में लगे लोगों को जागरूक कर शपथ दिलाई गई।

चौकी जयंत: IDL कंपनी में कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रेरित किया गया।

महिला थाना: ग्रामीण स्वरोजगार छात्रावास में छात्राओं को संबोधित कर जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया गया।

थाना मोरवा:Calibar O.B कंपनी में कर्मचारियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना नवानगर: निगाही परियोजना विवेक नगर गेट पर श्रमिकों को संबोधित कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

थाना जियावन:27-07-2025 कस्तूरबा गांधी छात्रावास इटार देउसर में छात्राओं व स्टाफ को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *