Mon. Jun 16th, 2025

Sonbhdr news: शक्तिनगर पुलिस ने 10.40 ग्राम हेरोइन कीमत 02 लाख रूपये बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

सिंगरौली/सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त करन गिरी पुत्र स्व0 राजू गिरी निवासी मीना बाजार गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को ज्वालामुखी कॉलोनी तिराहा बहदग्राम कोटा बस्ती के पास से 10.40 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-159/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में किया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। हे0का0 संतोष कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। का0 राहुल सरोज थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *