Mon. Jun 16th, 2025

Singrauli news: मोरवा पुलिस के लगातार कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कंप।

 

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों को पकड़ा।

सिंगरौली कार्यालय

सिंगरौली जिले के मोरवा पुलिस ने कांबिंग गस्त के दौरान अपराधियों पर नकेल कसते हुए जगह-जगह दबिश देकर हिस्ट्री शीटर व निगरानी बदमाशों की जांच की। जिसमें 13 गिरफ्तारी वारेंटियों की तामीली के साथ एक स्थाई वारंटी रामशुभग लाल अगरिया पिता शिवरतन अगरिया को गिरफ्तार किया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के बगईया निवासी रामसुभग लाल लूट व डकैती की योजना के अपराध में कोर्ट से जमानत पाकर दिल्ली भाग गया था। उसके गृह ग्राम लौटने की सूचना पर उसे गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया । वहीं दुराचार के मामले में एक फरार आरोपी को  नेपाल बॉर्डर के पास उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अतरिक्त मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ख़िरवा के निगरानी बदमाश राजाराम बिंद के घर दबिश देकर उसके पास से 08 सीसी कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। बताते चलें की राजाराम बिंद पर अकेले मोरवा थाना क्षेत्र में ही करीब एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। वहीं अभी आरोपी तीन प्रकरणों में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह नशे का सामान वह अपने ग्राम में लोगों को बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने उसपर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है मोरवा पुलिस के कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हैं।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *