Singrauli news: मोरवा छठ नदी में मिला शव पंचनामा कर पुलिस मामले के जांच में जुटी।
(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय
सिंगरौली जिले के मोरवा अंतर्गत मेढौली छठ घाट पर शव नदी में तैरता मिला। नदी किनारे गए स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। इधर शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली गई और देखते ही देखते छठ घाट पर भीड़ जुट गई। वहीं मोरवा नगर निरीक्षक यूपी सिंह द्वारा भेजे गए पुलिस बल ने नगर निगम के अमले के साथ मिलकर किसी तरह शव को बाहर निकाला पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान सुनील गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी मेढ़ौली के तौर पर की हुई है। मृतक के भाई ने उसके जुते एवं कपड़ों से उसकी पहचान की मृतक के भाई ने बताया कि वह कोरबा में रहकर काम किया करता था। 3 दिन पूर्व ही वह घर आया था स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुनील गुप्ता 2 से 3 दिन पूर्व छठ नदी में गिरा होगा। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं की शायद शराब के नशे में सुनील गुप्ता नदी में गिर गया होगा। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया हैं स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं मृतक की माली हालत ठीक नही थी मौके पर मोरवा थाना से संजय सिंह परिहार, जयराम गुप्ता, गुड़ु सिंह नगर पालिका निगम सिंगरौली उपकार्यालय मोरवा से अभयराज सिंह, राजीव सिंह वार्ड 09 पार्षद शेखर सिंह, वार्ड 04 के पूर्व पार्षद विमल गुप्ता वार्ड 04 के पार्षद परमेश्वर पटेल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।