Mon. Jun 16th, 2025

Singrauli news: महिला स्वा सहायता समूह की दीदीयों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री का अपना उत्पाद भेट कर किया स्वागत।

सिंगरौली कार्यालय

जिले के प्रवास पर आएं हुयें केन्द्रीय खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे एवं राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्रीमती राधा सिंह मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सांसद राजेश मिश्र, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता का समूह की उपस्थित दीदीयों के द्वारा अपने समूह के माध्यम से बनाये गये उत्पादों शाल भेट कर स्वागत किया।
विदित हो कि कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के पश्चात जिलें में संचालित स्व सहायता समूह की दीदीयों के द्वारा स्वागत किया गया।तथा अपने समूह के द्वारा कियें जा रहे कार्यो के संबंध में अवगत कराया गया।वही महिला को आत्म निर्भर बनाने तथा रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु डीएमएफ फण्ड सहित अन्य मदो से किये गये आर्थिक सहायता के संबंध में विस्तार पूर्वक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया।जिस पर केन्द्रीय मंत्री दुबे के द्वारा महिला स्व सहायता समूहों के लिए किये गये कार्यो के प्रति जिला प्रशासन को बधाई दिया साथ ही प्रशंन्नता व्यक्त किया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *