Thu. Jul 3rd, 2025

Singrauli news: डगवेल रिचार्ज पिट के निर्माण से गाव के ग्राउड वाटर लेबल में हुआ सुधार।

गिरजा प्रसाद प्रजापति का डगवेल बना जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का गवाह।

सिंगरौली कार्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेतृत्व में जिले में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सुखद परिणाम दिखने लगे है। इसी कड़ी में जिले जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत लघाडोल में “निर्मल नीर कूप“ में डगवेल रिचार्ज पिट का निर्माण कर एक छोटी लागत में बड़ी सफलता अर्जित की गई है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान मनरेगा के माध्यम से ग्राम पंचायत लंघाडोल निवासी गिरजा प्रसाद प्रजापति के यहा बनाये गये डगबेल रिचार्ज पिट अभियान के सफलता की गवाही दे रहा है। यह कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान प्रारंभ हुआ था और अब इसका सीधा लाभ मिल रहा है। कूप रिचार्ज बन जाने से जल स्तर में वृद्धि हुई है, जिससे पानी की आपूर्ति में स्थिरता आई है। इससे न केवल जल संकट से राहत मिली है, बल्कि लोगों की दिनचर्या भी सुचारु होने से खुशहाली का माहौल है।जल गंगा संवर्धन अभियान हमे रास्ता दिखता है कि अगर को कार्य नीयत हो और शासन की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुँचें, तो छोटे छोटे कार्यो से बड़ा परिवर्तन किया जा सकता है। यह प्रयास जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का एक जीवंत उदाहरण है जहां जनभागीदारी और सरकारी योजनाएं मिलकर हमारे गांवों को आत्मनिर्भरता की कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *