Mon. Jun 16th, 2025

Singrauli news: राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में मनाया गया विश्व दिव्यांग दिवस भौतिक रूप से ही नही आर्थिक, सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को किया जायेगा सशक्तः-राज्यमंत्री राधा सिंह

 

सिंगरौली कार्यालय
भौतिक रूप से ही नही आर्थिक सामाजिक रूप से भी दिव्यांग जनो को शसक्त बनाया जायेगा। उक्त आशय का उद्बोधन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री राधा सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दिया गया। विश्व दिव्यांग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ।

उपस्थित दिव्यांग जनो एवं आम जन मानस को संबोधित करते हुये राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि भारत में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 दिव्यांगों के कल्याण और उन्हें समर्थ एवं सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। यह कानून समाज में उनके समावेशन को प्रभावी बनाने में प्रमुख भूमिका निभाता है। इस अधिनियम ने विकलांग (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 का स्थान लिया। इस कानून को पहले के कानूनों की तुलना में अधिक व्यापक और विस्तृत बनाया गया है। इसके अनुसार दिव्यांगता के प्रकार 7 से बढ़ाकर 21 कर दिए गए हैं। इसमें पहली बार कमजोर दृष्टि, बौद्धिक दिव्यांगता, वाणी संबंधी दिव्यांगता आदि को शामिल किया गया। एसिड अटैक पीड़ितों, थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी बीमारियों के रोगियों को भी इसमें स्थान दिया गया, जिन्हें विशेष सहयोग की आवश्यकता होती है। इनके विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार दृढ़संकल्पित है।वही सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांग जनो के समंग्र विकास हेतु एवं इनके जीवन स्तर का उपर उठाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर दिव्यांगो लाभान्वित किया जा रहा है। इसके साथ ही कई सामाजिक संगठनों द्वारा भी दिव्यांग के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हम सब शपथ ले कि दिव्यांगों के हौसले को नई उचाईयों तक पहुचाने के लिए आगे आकर कार्य करेगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर दिव्यांग द्वारा अपने गीतो के माध्यम से स्वागत किया गया। अपनी प्रस्तुतियो से दिव्यांगो ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों सहित आम लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया गया। साथ ही विभिन्न खेल कुद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जिसमें दिव्यांग जनो ने बड़चढकर भाग लिया। जिसमें बैसाखी दौड़, जलेगी दौड़, नीबू चम्मच दौड़, मटका फोड़, फीता दौड़, ड्राईंग, पेटिंग, एकल गायन में दिव्यांगों भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आदानी पावर के प्रबंधक बंच्चा यादव के द्वारा दिव्यांग जनो के लिए 2 सौ टिफन का वितरण किया गया, तथा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम केशरी के द्वारा 2 सौ नग कम्बल तथा एनजीओं के द्वारा 50 नग जैकेट दिव्यांग जनो को वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान पाने वाले दिव्यांग को मेडल प्रशस्ति पत्र देकर जन प्रतिनिधियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, डीपीसी अजय मिश्रा, रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा, डीडीआरसी के अध्यक्ष एस.डी सिंह,वरिष्ट समाजसेवी एवं विभिन्न एनजीओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *