Mon. Jun 16th, 2025

Singrauli news: केन्द्रीय राज्यमंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा एवं हवाई पट्टी सिंगरौलिया का किये अवलोकन।

केन्द्रीय मंत्री ने छात्राओं को वितरित की सायकल, एवं स्मार्ट क्लास का किये अवलोकन।

 

सिंगरौली कार्यालय

जिले के प्रवास पर आयें हुयें केन्द्रीय खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चंन्द्र दुबे सहित मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक राम निवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा सामूहिक रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा का निरीक्षण कर पाठन पाठन कार्य का अवलोकन किया गया।
केन्द्रीय मंत्री श्री दुबे के द्वारा विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को देखकर प्रशंन्नता व्यक्त किया गया। वही विद्यालय की छात्राओं को सायकल का वितरण किया गया। जिससे की छात्राओं को विद्यालय में आने जाने की सुगमता होगा। तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री सहित जन प्रतिनिधियों के द्वारा सिंगरौलिया पहुचकर हवाई पट्टी सिंगरौलिया का भी अवलोकन किया गया। एवं हवाई पट्टी के विकास के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दियें गय इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी विनोद चौरसिया, खनिज अधिकारी ए.के राय सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *