Mon. Jun 16th, 2025

ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले दो आरोपी को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सिंगरौली कार्यालय
मोरवा पुलिस ने ग्राम चुरकी से ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर ट्राली को बरागद कर लिया जानकारी के अनुसार फरियादी उपेन्द्र विश्वकर्मा पिता देवी दयाल विश्वकर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी चुरकी ने मोरवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने खेती किसानी के लिये स्वराज कंपनी का एक ट्रेक्टर मय ट्राली के साथ खरीदा था। बीते 19 अक्टूबर को शाम करीबन 8 बजे उसने अपना ट्रेक्टर व ट्राली अपने घर के सामने रोड के किनारे खडा किया था और घर जाकर खाना खाकर सो गया। सुबह करीबन 5 बजे जब उठा तो बाहर जाकर देखा तो उसके ट्रेक्टर की ट्राली नही थी। जिसकी पता तलाश उसने गांव घर में की किन्तु कोई पता नही चला। ट्रेक्टर की ट्राली को कोई अज्ञात चोर चोरी पर ट्राली की पता तलाश करता रहा पर कोई पता नही चला। फरियादी की रिपोर्ट पर मोरवन निरीक्षक कपूर त्रिपाठी अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने एक टीम गठित कर घटना स्थल पर रवाना किया। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी अखिलेश वैश्य पिता लक्ष्मी नारायण निवासी चतरी एवं पिंटू गुर्जर पिता फागू लाल निवासी झरकटिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्राली को बराामद कर ली उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, राहुल सिंह एवं अर्जुन की भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *