Tue. Jun 17th, 2025

मोरवा पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार मारपीट के प्रकरण में लंबे समय से था फरार।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश पर फरार आरोपियों स्थाई वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुनः मोरवा थाना प्रभारी को सफलता मिली जब मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की स्थाई वारंटी
सुमारू सिंह पिता रामरतन सिंह निवासी घोष आज अपने घर घोस आया हुआ है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा की सतत निगरानी में एक टीम रवाना कर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया
स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में उपनिरि आरपी सिंह प्रधान आरक्षक पटरंग सिंह ,संजय परिहार ,अर्जुन सिंह आरक्षक राहुल साहू ,सौरभ सिंह सुरेश परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *