Tue. Jun 17th, 2025

मोरवा के झिगुरदा बस्ती घर से स्टॉप डेम पर नहाने गई 2 मासूम बहनें पानी में डूबी, दोनों की हुई मौत।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

मोरवा के झिगुरदा बस्ती घर से स्टॉप डेम पर नहाने गई 2 मासूम बहनें पानी में डूबी, दोनों की हुई मौत।मोरवा थाना क्षेत्र के झिगुरदा बस्ती में एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां दो सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे बस्ती में मातम पसरा है। प्राप्त जानकारी अनुसार विजय सिंह गौड़ निवासी झिगुरदा बस्ती की 7 वर्षीय पुत्री ईशा सिंह अपनी 3 वर्षीय छोटी बहन आकांक्षा सिंह के साथ दोपहर 01 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर स्टॉप डैम में नहाने गई थी। जहां बरसात के कारण 7 फीट तक पानी बढ़ा हुआ था, जिस कारण दोनों मासूम की डूब कर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी कुछ घंटे बाद उसकी मां को लगी जब वह उन्हें ढूंढते हुए स्टॉप डैम के करीब पहुंची तो बच्चों के कपड़ों को डैम के नजदीक पाया। कुछ समय तक तलाश करने पर मां को बच्चों का शव डैम में दिखा। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। परिजनों ने किसी तरह दोनों को बचाने के उद्देश्य से बाहर निकाला पर पर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा गठित टीम भी मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा तैयार कर कार्यवाही में जुट गई। बताया जाता है कि विजय सिंह गोड़ की कुल तीन बेटियां थी, अब दो बेटियों की मौत से परिवार सदमे में है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *