Wed. Jun 17th, 2026

SINGRAULI NEWS: सिंगरौली में ओवरलोड माफियाओं पर प्रशासन का हंटर फ्लाई ऐश, रेत और प्रदूषण फैलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 वाहन और डोजर जप्त,रुपये 12.80 लाख वसूले

सिंगरौली। जिले में ओवरलोड परिवहन, फ्लाई ऐश की खुलेआम ढुलाई और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “नो टॉलरेंस अभियान” के तहत परिवहन विभाग ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया है कि अब कानून से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं।

ओवरलोड और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर

परिवहन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान फ्लाई ऐश, रेत और अन्य सामग्री का ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहनों को चिन्हित किया गया। बिना तिरपाल खुले में सामग्री ढोने वाले वाहनों की भी जांच की गई।

बंधौर और सासन क्षेत्र में बड़ी दबिश

अभियान के दौरान चौकी बंधौर क्षेत्र से 3 और चौकी सासन क्षेत्र से 1 मालवाहक वाहन पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 4 मालवाहक वाहन और 1 डोजर को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षित रखा गया।

दस्तावेजों की भी हुई गहन जांच

कार्रवाई के दौरान वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), बीमा, परमिट, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई वाहनों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

सरकार के खजाने में पहुंचे रुपए 12 लाख 80 हजार

सघन जांच और प्रवर्तन अभियान के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से रूपए 12 लाख 80 हजार का शासकीय राजस्व संग्रह किया गया। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इन क्षेत्रों में चला विशेष अभियान

परसौना चौकी से बारीगांव बायपास
विंध्यनगर – तेलदहा – शक्तिनगर मार्ग
झींगुरदा से गोरबी मोड़ क्षेत्र
चौकी बंधौर एवं चौकी सासन क्षेत्र

सड़क सुरक्षा पर भी फोकस

पुलिस विभाग के सहयोग से चिन्हित मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
प्रशासन का साफ संदेश: अब नहीं चलेगी मनमानी
परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल परिवहन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन और अवैध परिवहन गतिविधियों के खिलाफ “नो टॉलरेंस” नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि जिले में सुरक्षित, स्वच्छ और नियमबद्ध परिवहन व्यवस्था स्थापित करना है।

सिंगरौली में अब ओवरलोडिंग और प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रशासन की सीधी नजर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed