Sat. May 30th, 2026

SINGRAULI NEWS: सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय सीमा में प्रस्तुत करें– कमिश्नर रीवा

शहर की सड़कों को बाईपास मार्ग से जोड़ने हेतु प्रारंभिक कार्य योजना करें तैयारः- बीएस जामोद

सिंगरौली सिंगरौली शहर के समग्र विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर समय-सीमा में प्रस्तुत किया जाना संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें। उक्त आशय के निर्देश जिले के भ्रमण पर आए संभागीय कमिश्नर रीवा बीएस जामोद द्वारा बैठक के दौरान दिए गए विदित हो कि कमिश्नर रीवा जामोद की अध्यक्षता एवं कलेक्टर गौरव बैनल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सिंगरौली शहर के समग्र विकास कार्य योजना हेतु बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कमिश्नर ने कहा कि सिंगरौली शहर तथा जिले के व्यवस्थित और समग्र विकास की कार्य योजना बनाई जाए इसमें नगर में सड़क, फूड पार्क, विद्यालय, चिकित्सालय, खेल मैदान, हाट-बाजार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को कार्य योजना में सम्मिलित किया जाए कार्य योजना में पेयजल व्यवस्था, नगर की साफ-सफाई तथा अधोसंरचना विकास को भी शामिल किया जाए। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं एमपीआरडीसी को निर्देशित किया गया कि सिंगरौली जिले से गुजरने वाली प्रमुख सड़कों बैढ़न-सरई, देवसर एवं चितरंगी बाईपास सड़क निर्माण कार्य को प्रमुखता के साथ कार्य योजना में शामिल करें।जो भी कार्य योजना तैयार की जाए, उसे कलेक्टर के अवलोकन उपरांत अंतिम रूप दिया जाए। बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना प्रस्तुत की गई, जिसमें परसौना से माड़ा सड़क मार्ग एवं परसौना से निगाही तक सड़क मार्ग निर्माण के साथ-साथ देवसर, चितरंगी एवं माड़ा क्षेत्रांतर्गत अन्य सड़कों को भी योजना में शामिल किए जाने संबंधी जानकारी दी गई। वहीं एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक द्वारा भी अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़कों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान कलेक्टर बैनल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, एमपीआरडीसी एवं नगर निगम के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि शहर के मध्य की सड़कों को बाईपास मार्गों से जोड़ने के साथ-साथ जिले की प्रमुख सड़कों की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमाओं से संबंधित बाईपास सड़कों से जोड़ी जाए।

इसके साथ ही देवसर एवं चितरंगी क्षेत्र की सड़कों को भी मास्टर प्लान के अनुसार बाईपास मार्गों से जोड़ने तथा अन्य आवश्यकतानुसार सड़कों को कार्य योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए गए। सभी कार्य योजनाएं निर्धारित समय में पूर्ण कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, टाउन एण्ड कंन्ट्री प्लानिंग के अधिकारी इन्द्र नारायण ,अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग के.के. लच्छे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तेजस्विनी शुक्ला, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी समीर गोहर, कार्यपालन यंत्री नगर निगम संतोष पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *