SINGRAULI NEWS:सिंगरौली रेलवे स्टेशन के रेलवे अधिकारियों के मनमानी से व्यापारी है परेशान।
19 मई को व्यापारियों के पार्सल यान से रेडीमेड कपड़े के हुए चोरी में नहीं हुआ मामला दर्ज जबकि GRP को व्यापारियों ने दी थी सूचना।
रेलवे पार्सल का किराया निर्धारित होन के बावजूद भी कोच में लगे प्राइवेट लगेज वाले प्रति कार्टून मनमाना शुल्क बसूलते हैं।
जिला सिंगरौली के सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों के मनमानी के चलते यात्री से लेकर रेलवे के व्यापारी तक परेशान है आपको बता दे की 19 मई को हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस से सिंगरौली लाए जा रहे हैं गारमेंट्स के चोरी कर ली गई थी जिसमें व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ था घटना के एक सप्ताह हो गया लेकिन अब तक ना तो समान बरामद हुआ न हीं रेलवे या जीआरपी की ओर से किसी प्रकार का आश्वासन मिला व्यापारियों ने बताया कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है इससे पहले भी कई बार समानो की चोरियां हो चुकी हैं। व्यापारियों ने बताया कि रेलवे पार्सल का किराया तो तय है लेकिन कोच में लगे प्राइवेट लगेज वैन वाले प्रति कार्टून मनमाना शुल्क वसूलते हैं मजबूरी में व्यापारी को रेलवे किराया और लगेज का अतिरिक्त किराया देना पड़ता है इसके बाद भी सामान की सुरक्षा की गारंटी नहीं है सामान गायब होने पर पार्सल प्रबंधन RPF और जीआरपी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए अपना पाल झाड़ लेते हैं सबसे बड़ी विडंबना यह है कि एक सप्ताह बितने को है और अभी तक चोरी हुए समान का न तो मामला दर्ज हुआ न हीं कोई सुराग लगी।
