SINGRAULI NEWS:मारपीट कर घायल करने वाले आरोपी को मोरवा पुलिस ने खिरवा से किया गिरफ्तार
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना पुलिस ने गंभीर मारपीट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पर कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक शियाज के एम के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज कुमार बैस निवासी ग्राम खिरवा ने मोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 मई की रात उसके भाई विकास कुमार बैस और आकाश कुमार बैस ग्राम में ही शिव कुमार वैश्य के घर अन्नप्राशन में गए थे जहां आर्केस्ट्रा चल रहा था। कुर्सी पर बैठने को लेकर गांव के ही सोनू पनिका ने उनसे विवाद हुआ और देर रात घर जाते समय आंगनबाड़ी के पास घात लगाकर इंतजार कर रहे सोनू पनिका ने फावड़े की लकड़ी के बेट से विकास पर हमला कर दिया। इससे वह वही अचेत होकर गिर पड़ा और आरोपी भाग गया घटना के बाद विकास को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भेज दिया गया चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए ही देर रात उसे बनारस के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मोरवा निरीक्षक डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी सोनू पनिका पर धारा 296(बी), 351(3), 109(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों सोनू पनिका पिता लक्ष्मीनाथ पनिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक के. पी. सिंह, सउनि जयराम गुप्ता, सुनील दुबे, संजीत सिंह, डी एन सिंह, प्रवीण मरावी, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, गुड्डू सिंह, अजय यादव, मनीष यादव, आकाश पटेल, रवि सिंह एवं सर्वेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
