Thu. May 28th, 2026

SINGRAULI NEWS: सिंगरौली में हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र सहित विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज में शामिल होकर अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मस्जिदों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। बकरीद का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
लोगों ने एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *