Fri. May 15th, 2026

SINGRAULI NEWS:रीवा संभाग के कमिश्नर ने किया कोदो-कुटकी प्रसंस्करण यूनिट का निरीक्षण

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की कमिश्नर ने की सराहना, ग्रामीण आय बढ़ाने पर दिया जोर

सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमिश्नर रीवा संभाग बी.एस. जामोद द्वारा आज ग्राम पंचायत जरहा का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ‘सिंहदेव महिला किसान उत्पादक कंपनी’ द्वारा संचालित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण यूनिट का विस्तृत अवलोकन किया। कमिश्नर ने यूनिट की कार्यप्रणाली को समझा और वहां स्थापित आधुनिक मशीनों के माध्यम से स्थानीय मोटे अनाजों श्री अन्न के प्रसंस्करण की प्रक्रिया देखी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि किस प्रकार पारंपरिक फसलों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उनके मूल्य में वृद्धि की जा रही है, जिससे न केवल उत्पादों की गुणवत्ता सुधर रही है बल्कि बाजार में उनकी मांग भी बढ़ रही है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर जामोद ने प्रसंस्करण यूनिट से जुड़ी महिला किसान सदस्यों और स्वसहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सिंहदेव महिला किसान उत्पादक कंपनी जैसी इकाइयां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।कमिश्नर ने समूह की महिलाओं को बताया कि कोदो कुटकी की बाजार में मूल्य धन एवं गेहूं से ज्यादा है अतः इनके उत्पादन एवं प्रोसेसिंग कर विक्रय किया जाए तो कृषि में ज्यादा लाभ मिल सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और मार्केटिंग सुनिश्चित की जाए ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार कोदो-कुटकी को बड़े बाजारों में उचित दाम मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की श्री अन्ना अंतर्गत फसलों की उचित गिरदावली कर इनके के रकबों को चिन्हित किया जाएगा। ताकि इन फसलों का ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कर उपार्जन किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे नवाचारों से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन रही हैं। इस अवसर पर कमिश्नर के साथ कलेक्टर गौरव बैनल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जगदीश गोमे सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *