Tue. May 12th, 2026

SINGRAULI NEWS : नवसुत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मी उतरे रोड पर जिले की सफाई व्यवस्था चरमराई।

उप जोन कार्यालय मोरवा पर सफाई कर्मियों ने इकट्ठा होकर अपनी संगठन के आवाज को बुलंद की

जिले से लेकर मोरवा तक लगा कचरा के अंबार सफाई कर्मी किए हड़ताल।

जिले में सफाई कर्मचारी आज से किए हड़ताल अजाक्स संगठन नगरीय निकाय प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में आज से सफाई कर्मी हड़ताल शुरू कर दिए संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 1 मई श्रमिक मजदूर दिवस के अवसर पर नगर पालिका निगम सिंगरौली में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन पत्र आयुक्त के नाम से उपायुक्त को सौप था जिसमें 10 दिवस के भीतर निराकरण हेतु निवेदन किया गया था किंतु समय अवधि गुजर जाने के पश्चात भी सफाई कर्मचारियों को मांगों पर कोई उचित कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है जिसे सफाई कर्मचारियों में रोष व्यापत है जिसको लेकर समस्त सफाई कर्मचारियों ने मजबूती के साथ आज से अनिश्चितकालीन काम बंद कर दिए हैं संगठन के सदस्यों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती यह आंदोलन और तेज किया जाएगा संगठन के मांग है कि 174 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मी में विनियमित की जाए 70 विनियमित सफाई कर्मचारियों को रिक्त चतुर्थ श्रेणी का पदों पर नियमित किया जाए स्वर्गीय अनूप बाल्मीकि सफाई संरक्षक के देहात पश्चात आश्रित परिवार को अनुकंपा अनुदान राशि उपदान राशि एवं इपिफ राशि का भुगतान कराया जा सफाई कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल जैसे सीबीएसई बोर्ड संस्थानों में प्राथमिकता में प्रवेश मिल सके इस हेतु शिक्षण संस्थानों से प्रचार किया जाए साथ ही साथ सिटाडेल कंपनी में कार्य सफाई कर्मचारियों को समय से इपिफ जामा सुरक्षा उपकरण हेल्थ चेकअप निशुल्क बीमा एवं साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाए सफाई कर्मचारियों के हड़ताल से नगर निगम के 45 वार्ड में सफाई व्यवस्था आज से ठप हो गई है उप जोन कार्यालय मोरवा पर सफाई कर्मियों ने इकट्ठा होकर अपनी संगठन के आवाज को बुलंद की मोरवा बाजार में जगह-जगह कचरा का गंदगी का अंबार लगा हुआ है

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *