SINGRAULI NEWS : पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर NCL कर्मचारियों को हेलमेट अभियान से किया गया जागरूक
जिला सिंगरौली में पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिनांक 26/4/26 से 10/5/26 तक हेलमेट जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06/05/2026 को एनसीएल जयंत में जाकर उपस्थित कर्मचारियों को हेलमेट जागरूकता के संबंध में बताया गया पुलिस मुख्यालय के द्वारा जागरूकता अभियान हेलमेट जागरूकता अभियान (दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक) चलाया जा रहा है अभियान के दौरान आज एनसीएल जयंत क्षेत्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हेलमेट का उपयोग दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वयं हेलमेट का उपयोग करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
दिनांक 26.4.2026 से आज दिनांक तक अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 730 वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए हेलमेट न पहनने पर कुल 400 व्यक्तियों के चालान किए गए।
उक्त अभियान का उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना। यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है अपनी एवं परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट अवश्य लगाएं हेलमेट की स्ट्रिप अच्छी तरह बंधी हो यातायात नियमों को पालन करें
