SINGRAULI NEWS: रात्रि में कांटा मोड़ के आगे मोटरसाइकिल सवार का हुआ एक्सीडेंट हुई मौत।
सिंगरौली सोनभद्र में रोड पर मौत का नहीं थम रहा है सिलसिला
सुबह परिजनों ने पहुंच कर काटा मोड में लगाया जाम मोरवा पुलिस ने पहुंचकर यातायात कराई बहाल।
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटा मोड़ के आगे अर्धरात्रि में पिपरखड़ निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक बैढ़न से आते वक्त हुआ शिकार जिसे मौके पर हुई मौत जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक यादव पिता राम आशीष यादव निवासी पीपरखड़ उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है जो कि दिल्ली में रहकर आईएस का तैयारी कर रहा था दोस्त के बहन के शादी में दोस्त के कहने पर वह शादी में शामिल होने आया था इसके बाद उसने दोस्त से मोटरसाइकिल मांग कर बैढ़न चला गया वापस आते समय घटना घटित हो गई मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकरा गया और मौके पर मौत हो गई मृतक के सिर में गंभीर चोट बताया जा रहा है मोटरसाइकिल का नंबर MP 66 MB 6449 है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर एनसीएल हॉस्पिटल मोरवा मरचुरी में रखवाया जब सुबह परिजनों की जानकारी लगी तो परिजनों ने काटा मोड पर पहुंचकर जाम लगा दी और घटना को हत्या के आरोप लगाने लगे जिस पर पुलिस ने समझाइस देते हुए थाने बुलाकर रिपोर्ट लिखवाई और शव को पोस्टमार्टम हेतु बैढ़न भेजने की तैयारी की फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है
