Thu. Apr 23rd, 2026

SINGRAULI NEWS जिले के चर्चित थाना मोरवा का पुनः कमान संभाली डॉ ज्ञानेंद्र सिंह 

मोरवा निरीक्षक रहे कपूर त्रिपाठी के द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका निरस्त होने के बाद डॉ ज्ञानेंद्र सिंह को पुनः मिला मोरवा का कमान

 

बेहतर पुलिसिंग कार्य के लिए जाने जाते हैं डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह मोरवा पद स्थापना के बाद सार्वजनिक जगहों पर टीम के साथ घूम कर अराजक तत्वों को दी थी सख्त हिदायत

जिला सिंगरौली के चर्चित थाना मोरवा की कमान एक बार पुनः निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली। देर रात आदेश जारी होने के बाद गुरुवार सुबह उन्होंने विधिवत रूप से मोरवा थाना प्रभारी का पदभार संभाला उनकी मोरवा थाने में दूसरी पारी है इससे पहले उन्होंने पिछले माह 27 तारीख को भी मोरवा थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था लेकिन तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को स्टे मिलने के बाद उन्हें वापस जियावान थाना लौटना पड़ा था।

यह नियुक्ति उस समय हुई जब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी की ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर तत्काल प्रभाव से बदलाव लागू किया मोरवा थाने में पदस्थ निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने अपने स्थानांतरण के खिलाफ हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में रिट याचिका दायर की थी लेकिन अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता निरीक्षक पद के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और योग्यता पूरी नहीं कर पाए थे कोर्ट ने यह भी माना कि पुलिस स्थापना बोर्ड को अधिकार है कि वह अयोग्यता की स्थिति में दो वर्ष की अवधि पूरी होने से पहले भी स्थानांतरण कर सकता है। इसी आधार पर कपूर त्रिपाठी को मोरवा से भोपाल पुलिस अकादमी भेजने का निर्णय उचित ठहराया गया और उनकी याचिका खारिज कर दी गई

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने देर रात आदेश जारी करते हुए डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को पुनः मोरवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी। गुरुवार तड़के वे मोरवा थाने पहुंचे और आमद दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने औड़ी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया डॉ ज्ञानेंद्र सिंह बेहतर पुलिसिंग कार्य के लिए जाने जाते हैं अभी कुछ दिन पहले मोरवा में पद स्थापना के बाद स्वयं पुलिस टीम को साथ में लेकर सार्वजनिक स्थल बाजार पार्क के इत्यादि जगहों का भ्रमण किया अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी थी सार्वजनिक जगहों पर अराजकता न फैलाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *