Wed. Apr 22nd, 2026

SINGRAULI NEWS : सिंगरौली रेलवे स्टेशन सफाई में मेनपावर में फर्जी हाजिरी से हो रही है खानापूर्ति।

जिला सिंगरौली के सिंगरौली रेलवे स्टेशन के साफ सफाई में ठेकेदार के द्वारा भारी अनियमितता की जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई कार्य को लेकर कोई निरीक्षण करने रेलवे के अधिकारी नहीं पहुंचता यही नहीं सफाई कर्मचारियों को जो परिश्रम कराया जा रहा है आधे तनख्वाह पाने पर भी सफाई कर्मचारी काम से निकले जाने के डर से मुंह नहीं खोलना चाहते वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन पर 13 कर्मचारी नियुक्त है इसमें 7 सुबह 4 दोपहर से शाम तक और दो कर्मचारी रात के समय स्टेशन पर उपलब्ध रहते हैं लेकिन किसी भी पाली में निर्धारित संख्या के मुताबिक सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं रहते जबकि रेलवे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म की ढुलाई आदि का जिम्मेवारी निभाने वाले कर्मचारी भी समय पर उपलब्ध नहीं मिलते सिंगरौली रेलवे स्टेशन में सफाई कार्य किसी खगोल इंडिया कंपनी द्वारा किया जाना बताया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सफाई के नाम पर कभी भी अचौक निरीक्षण नहीं होता रेलवे के एच आई ही सब कुछ संभाले रहते हैं ठेकेदार और रेलवे के अधिकारियों के मिली भगत से सफाई व्यवस्था और मेंन पावर कम दिखाकर दोनों को मैनेज कर लिया जा रहा है तकरीबन एक वर्ष से रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्थाएं अनियमितता पूर्वक लापरवाही से चल रही है जिससे टॉयलेट प्लेटफार्म सीढिया और पार्किंग एरिया में हमेशा गंदगी बना रहता है आखिरकार किसके साथ पर ठेकेदार इतना बढ़िया बड़ा अनियमितता करते हुए रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहा है

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *