Sat. Apr 18th, 2026

SINGRAULI NEWS : बैढ़न में बैंक आफ महाराष्ट्र बना निशान 10 करोड़ से अधिक का हुआ बैंक से लूट

घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पुलिस महानिदेशक सहित बड़े अधिकारी पहुंचे सीसीटीवी जाँच रही है पुलिस

जिला मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा में डकैतों ने डकैती करते हुए क्षेत्र में सनसनी फैला दी पांच हथियार बंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को करीब 20 मिनट तक बंधक बनाए रखा और सोना चांदी सहित नगदी लूटकर फरार हो गए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार घटना दोपहर 12:50 के आसपास हुई है बदमाशों में एक आरोपी हेलमेट पहना हुआ था जबकि एक बाहर निगरानी करता रहा बाकी आरोपी बैंक के अंदर घुसकर हथियारों के बल पर सभी को काबू में कर लिए और एक कोने में बैठा दिए जिससे अफरा तफरी मच गई बदमाशों नें बैंक स्टाफ को धमकाते हुए लाकर खुलवाए और वहां रखे सोने के जेवरात और नगदी लूट ली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लुटेरे करीब 5 करोड रुपए मूल्य का सोना और लगभग 20 लाख रुपए लेकर फरार हुए यह सोना उन ग्राहकों का बताया जा रहा है जिन्होंने बैंक से गोल्ड लोन लिया था जानकारों के अनुसार बैंक आमतौर पर गोल्ड लोन देते समय सोने के वास्तविक मूल्य के लगभग आधा ही ऋण प्रदान करते हैं ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जो सोने को 5 करोड रुपए की ऋण के रूप में दर्ज किया गया था उसकी वास्तविक बाजार कीमत करीब 10 करोड रुपए तक हो सकती है घटना के दौरान बदमाशों ने बैंक मैनेजर से चाबी मांगी विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और बंदूक के बट से सिर पर बरकार घायल कर दिया गया दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग भी की गई जिस बैंक में मौजूद लोग सहम गए वारदात के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से अंदर घुसे और घटना को अजाम दिए जिले में अब तक की सबसे बड़ी घटना है जिससे बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिए इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीमाएं सील कर दी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों के तलाश में कई टीमों को लगाया गया है पुलिस के दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा मौके पर पुलिस महानिदेशक आईजी डीआईजी जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी मामले के जांच में लगे हुए हैं।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *