Sat. Apr 18th, 2026

 

SINGRAULI NEWS : चितरंगी पुलिस ने 21 सीसी कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी राहुल सैयाम के नेतृत्व में थाना चितरंगी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई दिनांक 16/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसाही पुलिया के पास एक व्यक्ति कोरेक्स/आनरेक्स कफ सिरप बिक्री हेतु बैठा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदेही व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन उर्फ बंटा साहू पिता लोलर प्रसाद साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रेही थाना चितरंगी बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 21 सीसी कोडिन फास्फेट युक्त प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹16,000/- है। उक्त कृत्य के आधार पर थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 8, 21, 22 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय बैढ़न में पेश किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध पूर्व में मारपीट, अवैध शराब विक्रय, एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। उपरोक्त कार्यवाही में सुधेश तिवारी (थाना प्रभारी चितरंगी), सउनि रामजी पाण्डेय, रमेश प्रसाद कोल, प्रधान आरक्षक संत कुमार प्रजापति, आरक्षक अमलेश सिंह एवं शुभम पटले का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *