Sat. Apr 18th, 2026

SINGRAULI NEWS : ग्राम पंचायत खनुआ में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रैली निकालकर बाल विवाह के दुष्परिणामो से कराया गया आम लोगो अवगत

सिंगरौली कलेक्टर  गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम पंचायत खनुआ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना और इस कुप्रथा के खिलाफ जनसहभागिता सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह के सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध सख्त कानूनी प्रावधान लागू हैं। इस अवसर पर रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने गांव के विभिन्न मार्गों से होकर लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से “बाल विवाह बंद करो” जैसे नारों के जरिए स्थानीय जनमानस को इस कुरीति के खिलाफ संदेश दिया गया।इसके अतिरिक्त चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *